• February 25, 2026 1:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवती के इशारे पर युवक की पिटाई , कारण जान हो जायेगें हैरान ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बरबीघा बस स्टैंड के पास शनिवार को युवती ने एक पहचान के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगा, सड़क पर उसकी पिटाई करा दी। सूचना पाकर आई पुलिस युवक और युवती को थाना लाई।

मानपुर निवासी युवक पंकज कुमार ने बताया कि युवती सिलाव थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई थी। उसके परिवार ने कहा था कि युवती मिले तो उसे गांव लेकर आना। युवती पर उसकी नजर गई तो वह उसे घर लौटने को कह रहा था। जिसके बाद युवती पहचाने से इंकार करते हुए छेड़खानी का आरोप लगा, राहगीरों से पिटाई करा दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।