• November 20, 2025 6:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू पार्टी कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को किया याद … 

ByReporter Pranay Raj

Apr 14, 2021

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के अस्पताल चौक के पास जदयू पार्टी कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को याद किया। युवा जदयू नालंदा के लोकसभा प्रभारी धनंजय कुमार देव ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को सीएम नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। बिना किसी भेद भाव के वे सभी वर्गों के विकास में लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया। मौके पर अमित कुमार, राजेंद्र मुखिया, विकास वार्मा, पीयुष पासवान, संजीत, कुणाल किशोर, धर्मवीर कुमार, जदयू नेता आलोक कुशवाहा, सिन्टु कुशवाहा, धर्मेंद्र, नीतीश, अभिनव चौहान व अन्य मौजूद थे। बिहारशरीफ लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतेंद्र मुकुट, नरेश प्रसाद, राम प्रवेश पासवान, बद्री पासवान, अबधेश पासवान, दिनानाथ सिंह यादव, राजनंदन, जयराम, पुरोहित राज, कृष्णा पासवान व अन्य ने उन्हें पुष्पांजलि की।