• June 6, 2025 10:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विचित्र नवजात को भगवान मान कर रहे थे पूजा, इलाज के अभाव में हो गई मौत..

Jun 13, 2021

सूरज – 7903735887 

सोहसराय के सलेमपुर के रविदास टोला में रविवार को ललितेश्वर कुमार की पत्नी रानी देवी ने नवजात को जन्म दिया। बच्चा अविकसित था। उसकी तबीयत खराब थी। परिजन व मोहल्लेवासी नवजात को विचित्र बताते हुए उसे भगवान शंकर मान पूजा अर्चना करने लगे। समय बीतने के साथ बच्चे की हालत बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हाे गई।

रानी देवी को पूर्व से दो बच्चा है। यह उनकी तीसरी डिलिवरी थी। बच्चा अविकसित था। उसके सिर ज्यादा बड़े थे। बालों को देख लोग शंकर का जटा बता उसकी पूजा करने लगे। मोहल्लेवासी नवजात पर चढ़ावा चढ़ा रहे थे। इलाज के अभाव में नवजात ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि क्रोमोजोमल एबनॉर्मिलिटी के कारण इस तरह के बच्चे का जन्म होता है।