• June 7, 2025 1:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धूमधाम से मना विश्व फोटोग्राफी दिवस, डीएसपी ने कहा- यादों के सहेजने वाले सम्मान के पात्र….

Aug 19, 2023

राज – 7903735887 

बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा शहर के बिहार क्लब में समारोह आयोजित कर विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद यातायात डीएसपी के साथ केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया। इस मौके डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संघ के सदस्यों के कारण शहरवासी सुख और दुख की यादों को सहेज पाते हैं। इसमें इनका काफी सहयोग रहता हैं। इस कारण उन्हें सम्मान अवश्य मिलना चाहिए ।
संघ के अध्यक्ष अभ्युदय कुमार सिन्हा ने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी कई बदलाव हुए है। नई-नई तकनीकी कि जानकारी समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा दिया जाता है। जिससे हमलोग नए तकनीक को जान और समझ पाते हैं। साथ ही काम करने वाले सदस्यों को किसी के घर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने के लिए जाने पर किस तरह का शिष्टाचार किया जाना चाहिए सारी बातों को बताया जाता है। ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो। कार्यक्रम के अंत में बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सचिव मनोज बेदी, संजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, निखिल कुमार, हितेश राज ,सुनील कुमार सिन्हा, ह्रदय कुमार, राजीव रंजन, अजीत कुमार ,दीपक चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।