• June 6, 2025 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिलाओं को त्वरित मिलेगा न्याय, हुई हेल्प डेस्क की शुरूआत…

Mar 3, 2024

राज – 7903735887 

बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से सूबे के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत किया। इसके साथ ही नालंदा के सभी थाना में विधिवत रूप से महिला हेल्प डेस्क काम करने लगा। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है। यह डेस्क सभी थाना में 24 घंटा काम करेगा। डेस्क की कमान महिला पदाधिकारी के ही जिम्मे होगी।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक अपराध, मारपीट समेत किसी भी समस्या को लेकर महिलाएं थाना आकर बिना संकोच बात महिला पदाधिकारी के पास रख सकती है। यदि थाना तक आने में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो नजदीकी थाना या 112 पर भी कॉल कर अपनी समस्या महिलाएं बता सकती हैं।

सोहसराय थाना में हेल्प डेस्क के उद्घाटन के मौके पर थानाध्यक्ष राजमणि , हेल्प डेस्क प्रभारी अंशु माला , मालती कुमारी, प्रिया कुमारी , हीरा कुमारी , शबनम कुमारी , शाबीर , सहाब , राम इकबाल यादव व अन्य मौजूद थे।