• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर में उत्पात मचाए है महिला चोर, 4 हिरासत में, जानें करतूत

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2021

राज -7903735887

बिहार और दीपनगर थाना पुलिस ने इलाके से दो-दो महिला चोरों को हिरासत में लिया। बिहार थाना पुलिस ने अम्बेर चौक के समीप स्थित एक शृंगार दुकान से दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया। महिला कॉस्मेटिक सामानों की चोरी कर रही थी। उनकी हरकत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार विकास कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं ने खुद की पहचान सोहसराय निवासी रेणु देवी और जीवन ज्योति देवी के रूप में बताई।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम-पता गलत बताया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। एक माह पहले भी दोनों महिलाओं ने दुकान में चोरी की थी।

इसी तरह दीपनगर पुलिस ने देवीसराय मोड़ के समीप से दो महिलाओं को हिरासत में लिया। दोनों ऑटो सवार दो महिलाओं के पर्स से जेवर गायब कर भाग रही थीं। उसी दौरान राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया। लाल बाग निवासी रिंकी देवी और बख्तियारपुर निवासी सावित्री देवी ऑटो पर सवार थीं। उसी दौरान उन्हें जेवर गायब होने का अहसास हुआ। दोनों शातिर महिला जेवर गायब कर ऑटों से उतर गई। पीड़ितों की शोर सुन राहगीरों ने शातिरों को पकड़ लिया। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर दीपनगर और लहेरी पुलिस मौके पर आ गई।

राहगीरों की मानें तो पकड़ी गई महिलाओं ने चोरी का जेवर अपने तीसरे सहयोगी को दे दिया। दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि दो महिलाओं को हरासत में लिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करेगी।