• February 25, 2026 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने किया करवा चौथ…

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2020

सिटी रिपोर्टर – 7903735887 

सुहागिनों ने अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए बुधवार को करवा चौथ का व्रत किया। पूरे दिन वर्ती महिलाएं निर्जला उपवास पर रहीं। सूर्यास्त के बाद चांद की पूजा कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत समाप्त किया। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल रही।


सोहसराय हनुमान मंदिर के पुजारी पं. सुरेन्द्र कुमार दत्त मिश्र बताते हैं कि करवाचौध सुहागिन महिलाओं का महानपर्व है। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है। वैसे तो ईश्वर की आराधना से सदा सब कार्य सिद्ध होते हैं। लेकिन, इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बना है। यह काफी शुभ फलदायक है।