• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला गैंग शहर में सक्रिय, जानें उनकी करतूत

ByReporter Pranay Raj

May 7, 2023

सूरज- 7903735887 

शहरी इलाके में महिलाओं की गैंग इन दिनों सक्रिय हो गई है। लहेरी थाना अंतर्गत देवीसराय मोड़ के पास महिला उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन उड़ा लिया। पीड़िता देवीसराय मोहल्ला निवासी विजय भानू वर्मा की पत्नी प्रीति वर्मा ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

महिला ने बताया कि वह आत्मा कार्यालय में मशरुम उत्पाद प्रशिक्षण ले रही है। इसी सिलसिले में देवीसराय मोड़ के पास एक ई-रिक्शा पर बैठी। उसी रिक्शा पर तीन महिलाएं और एक बच्ची भी बैठ गयी।

भीड़ के कारण प्रीति दूसरी ई-रिक्शा पर बैठ गयी। पीछे-पीछे तीनों महिलाएं व बच्ची भी उसी ई-रिक्शा पर बैठने के लिए पहुंच गयी। बच्ची उनके पैर पर चढ़ गयी। वह झुककर नीचे देखने लगी, उसी दौरान महिला ने उनके गले से चेन उड़ा लिया और निकल गयी। महिलाओं के जाने के बाद प्रीति को पता चला कि उनके गले से चेन गायब हो गयी है। पुलिस मामले की जांच चल रही है।