• November 20, 2025 5:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाल्टी-तसला लेकर महिलाओं ने एनएच पर किया प्रदर्शन…

ByReporter Pranay Raj

Jul 11, 2025

राज – 9334160742 

नगर निगम क्षेत्र के सिपाह गांव के लोग छह माह से पेयजल संकट झेल रहे हैं। शुक्रवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। जिसके बाद सास-बहू हाथों में बर्तन लेकर एनएच पर उतर आएं। महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। सिपाह मोड़ के पास जाम लगाया गया था।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में डॉली देवी, शोभा देवी, मोहन कुमार और गीता देवी ने बताया कि मोहल्ले में छह महीने से नलों से पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम से कई बार शिकायत के बाद भी सिर्फ खानापूरी की गई। कभी-कभार टैंकर भेजा जाता है। जिससे पानी की पूर्ति नहीं होती। समीप में नगर निगम ने बोरिंग कर जलापूर्ति शुरू की है, लेकिन सिपाह मोहल्ला को इससे नहीं जोड़ा गया है। कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है, लेकिन बाकी लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि नगम के अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटाया गया।