• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर महिलाओं को लाठी से पीटा, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्कूल के सामने रविवार की सुबह मकान कब्जा के विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को बेरहमी से पीटा। महिलाओं को सड़क पर लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में परिवार के सात सदस्य जख्मी हो गए।
जख़्मी अशोक कुमार कुशवाहा,पिंकी कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनामिका कुमारी, आकाश कुमार, सतेंद्र कुमार और सर्विली देवी को सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी पिंकी कुमारी ने बताया की घर का बंटवारा नही हुआ है। गोतिया के लोगो ने गलत तरीके से जमीन का मोटेशन करा कर बेच दिया। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। रविवार की सुबह गोतिया के लोग दर्जनों लोगों को लेकर आएं और घर मे लगा ताला तोड़ने लगे। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।