• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मिली नग्न लाश, दुष्कर्म कर हत्या का अंदेशा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2024

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को तुंगी गांव के बालू खंधा से एक महिला का नग्न शव बरामद किया। शव की हालत देख ग्रामीण दुष्कर्म कर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र 45-50 के करीब बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग पशु चारा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर शव पर गई। शव नग्न हालत में था। समीप में कपड़े पड़े थे। मृतका के बाल बिखरे थे। शव मिलने की खबर मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण दुष्कर्म कर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लू से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। शव की पहचान के प्रयास में पुलिस जुट गई है।