• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां-भाई के सामने चली गई महिला की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना गेट के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आकर बुलेट सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, उसकी मां और भाई जख्मी हो गए। पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका पटना जिला के दानापुर निवासी चंद्रशेखर सिंह की 35 वर्षीया पत्नी नेहा देवी है। जख्मी मां मनोरमा देवी और भाई कौशल कुमार का इलाज अस्पताल में कराया गया।

जख्मी महिला ने बताया कि बेटी और पुत्र के साथ बुलेट पर सवार हो वह नवादा जा रही थी। उसी दौरान थाना के समीप पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के साथ उनकी बेटी ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका को 12 साल का पुत्र और 14 साल की पुत्री है। उसके पति झारखंड के रामगढ़ में प्राइवेट जॉब करते हैं।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने खदेड़कर वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक फरीदाबाद निवासी है। पोस्टमार्टम के बाद के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।