राज – 9334160742
सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव स्थित मायके में फंदे पर लटकी दो बच्चों की मां की लाश मिली। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका तोड़ा गांव निवासी संजय सिंह की 28 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी थीं।
मृतका की मां बेबी देवी ने बताया कि उनकी बेटी को दो बच्चे हैं। बच्चे अपने पिता के साथ रहते हैं। बेटी दिल्ली में रहकर एक डॉक्टर के यहां काम करती थी। कुछ दिन पहले वह लौटी थी। पति भी तीन दिन पहले आया था। बेटी का मोबाइल दिल्ली में गुम हो गया था। पाने वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल कर रहा था। बेटी ने उसे कुछ रुपया भी दिया था। आरोपित से पति मिल गया। पति, बेटी की हत्या कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

