• November 20, 2025 7:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे में मिली महिला की लाश, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2022

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना थाना क्षेत्र के लच्छू बिगहा गांव में महिला की मौत हाे गई। ससुराली परिवार घरेलू विवाद में जहर खाकर घटना को आत्महत्या बता रहा है। मृतका संतोष कुमार की 32 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी है। पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका दो बच्चों की मां है। उसके पति मुम्बई में कारपेंटर का काम करते हैं।

परिवार ने बताया कि मृतका का मायके झारखंड का धनबाद है। पति मुम्बई में कारपेंटर का काम करते हैं। घर में सास और दो बच्चों के साथ महिला थी। उसी दौरान सल्फास खा ली। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि मायके के परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होगा। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।