• February 25, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सासी नदी से मिली महिला की लाश, हत्या की चर्चा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 5, 2021

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजमा गांव के समीप सासी नदी से महिला की लाश मिलने से मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख ग्रामीण हत्या कर शव को नदी में फेंकने का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवसी रंजीत कुमार की 32 वर्षीया पत्नी बुग्गी देवी के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि महिला दो दिनों से लापता थीं।