• June 7, 2025 12:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी के छिलका से मिली महिला की लाश…

Feb 1, 2022
Dead Body

राजा – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता महाल के मुहाने नदी के छिलका से मंगलवार को अधेड़ महिला की लाश मिली। मृतका कौशल्या बिगहा निवासी राजेंद्र यादव की 55 वर्षीया पत्नी ज्ञानती देवी है। महिला सोमवार की शाम निकली थी। जिसके बाद नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। परिजन व पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रही है।
परिजनों ने बताया कि महिला शाम में निकली थी। देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी। सुबह में पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद छिलका से उनकी लाश मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन डूबकर मौत का अंदेशा जता रहे हैं।