• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी से महिला की गुहार: हत्यारों की गिरफ़्तारी कर दिलाए न्याय …

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के पिताैंजिया गांव में 12 जून को बदमाशों ने ई रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी रंजय पासवान थे। दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को मृतक की पत्नी फूलन देवी गिरफ्तारी की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची।

एसपी को दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि आठ माह पहले गांव में हुए विवाद में उनके पति पंचायती करने गए थे। पंचायती के बाद बदमाशों ने पति को जान मारने की धमकी दी थी। जिसकी जानकारी उन्होंने रहुई थाना पुलिस को दी। इसके बाद भी पुलिस उनके आरोपों की जांच नहीं की। न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुख्ता साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।