• June 6, 2025 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मासूम बच्ची के साथ सोई महिला की हो गई मौत, जाने घटना…

Jun 15, 2024

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना इलाके के धुर गांव में सिलिंग फैन गिरने से महिला की मौत हो गई। साथ में सो रही मासूम बेटी घटना में बाल-बाल बच गई। मृतका आदर्श कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी हैं। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।

मृतका के ससुर मिथलेश साव ने बताया कि उनका पुत्र मटन लेकर घर आया था। इस कारण पूरा परिवार छत पर ही मटन बनाकर खा रहे थे। खाने के बाद सभी लोग नीचे आ गए मगर भीषण गर्मी के करण बहू अपनी तीन माह की बेटी के साथ छत पर बने कमरे में आराम कर रही थी। बच्ची की रोने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के ऊपर पंखा गिरा था। परिजन महिला को अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।