• June 6, 2025 10:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की गमछा से गला घोंट हत्या, हाथ पर लिखा है रिया …

Jun 21, 2024

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने शुक्रवार को मकनपुर गांव के खंधा स्थित आहर से एक 25 वर्षीया अज्ञात महिला का शव बरामद किया। मृतक के गले में गमछा कसा था। जिससे गमछा से गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस अन्यत्र स्थान पर हत्या कर शव को आहर में फेंके जाने की बात कह रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह किसान खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर महिला के शव पर गई। मृतका गर्भवती प्रतीत हो रही है। महिला के बाएं हाथ पर टैटू से रिया लिखा है।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है।