• February 25, 2026 3:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की गला दबाकर हत्या, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2023

राज- 7903735887 

चिकसौरा थाना अंतर्गत पचासा गांव में बाइक के लिए बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका संतोष प्रसाद की 21 वर्षीया पत्नी खुशबू कुमारी है। घटना गुरुवार की सुबह हुई। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। हिलसा के गुलनी गांव निवासी मृतका के पिता रामप्रीत प्रसाद ने पति व अन्य ससुराली परिवार को आरोपित कर दहेज हत्या की प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया।

आरोपों में पिता ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की। इधर, कुछ माह से पति व अन्य ससुराली परिवार दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। जांचोपरांत पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।