• November 20, 2025 7:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रास्ता के विवाद में महिला के सिर में गोली मार हत्या …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 19, 2022

सौरभ – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के नेसरा गांव में रास्ते के विवाद में शुक्रवार की रात गांव की एक महिला को बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। जिसका इलाज के क्रम में पटना में मौत हो गई। मृतका संजय प्रसाद की 42 वर्षीया पत्नी तिलका देवी है। वहीं गोलीबारी की इस घटना में दूसरे पक्ष के धर्मवीर प्रसाद भी जख्मी है।

घटना के बारे में बताया है कि नेशरा गांव में गली को लेकर पूर्व से ही गांव के दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। रात्रि करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच पहले तो तू तू मैं मैं हुई। उसके बाद मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। गोलीबारी की घटना में तिलका देवी और धर्मवीर प्रसाद जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में पटना में तिलका देवी की मौत हो गई वहीं धर्मवीर प्रसाद अब भी ईलाजरत है।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद था उसी को लेकर बीती रात कहासुनी हुई और गोलीबारी में 2 लोग जख्मी हो गया जिनमें एक की मौत हो गई है। एक इलाजरत है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।