• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महज दो फीट जमीन के विवाद में महिला की हत्या, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2024

राज – 9334160742 

सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी गांव में महज दो फीट जमीन के विवाद में पीट-पीटकर महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका पांकी गांव निवसी शैलेंद्र सिंह की पत्नी मीना देवी हैं। महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपित मिथिलेश सिंह और उनके पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुत्र धीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को उनकी मां घर से बाहर निकली, तभी मिथिलेश सिंह और कुंदन कुमार लात-घूंसा व ईंट से उनकी पिटाई करने लगा। जिससे मां बेहोश हो गई। परिवार के लोग पहुंचे तो दोनों पिता-पुत्र फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लाएं। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने उनकी दो फीट जमीन में घर बना लिया है। इसके बाद दो फीट और जमीन पर कब्जा करना चाहता है। यह विवाद करीब दस सालों से चल रहा है।

थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी। अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।