• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ईंट से पीट-पीटकर महिला की हत्या, जाने कसूर …

ByReporter Pranay Raj

Apr 4, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-तियारी गांव में पति ने पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। गले पर बेरहमी से धारदार हथियार से वार भी किया गया है। हत्या करने के बाद आरोपित भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उसे चार घंटे के अंदर ही धर-दबोचा। मृतका किशोरी पासवान की 40 वर्षीया पत्नी शोभा देवी थीं।

हत्या का कारण पता नहीं चला है। मायके के लोग संपत्ति के बंटवारे के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया है। मायके के लोग पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में छाती पीटकर रो रहे थे।

दो दिन पहले ही मायके से आयी थी ससुराल:

महिला की बहन बानो देवी ने बताया कि शोभा देवी काफी समय से मायके में थी। कई साल से दोनों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर अनबन चल रही थी। बहन का कहना था कि पति दिमागी रूप से कमजोर हैं। इसका फायदा उठाकर पति के बड़े भाई ने बंटवारा में अधिक हिस्सा ले लिया है। इस वजह से दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी वजह से महिला काफी समय से मायके में थी। मंगलवार को ही पति मायके से विदा कराकर शोभा देवी को जगदीशपुर-तियारी गांव ले गये थे। गुरुवार की सुबह मौत की सूचना मिली।

खून से लथपथ पड़ी थी लाश:

मृतका के बेटे ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर वह मां के कमरे में गया तो खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी। सिर, चेहरे व गले पर वार के कई निशान थे। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग जमा हुए। तब तक उसका पिता भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। परिवार के लोग घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे हैं।

बेगमपुर गांव से पकड़ा गया आरोपित:

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि किसी ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी है। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चार घंटे के अंदर आरोपित को बेगमपुर गांव से पकड़ लिया गया है। छापेमारी टीम में थानेदार रजनीश कुमार राजेश ठाकुर, सरोज खड़वार आदि शामिल थे।