• February 25, 2026 9:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिंदा जलकर महिला की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 28, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर मोहल्ला में जिंदा जलकर एक महिला की मौत हो गई। रविवार को बोरसी सेंकने के दौरान महिला जलकर जख्मी हो गई थी। जख्मी की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात विम्स में हुई। मृतका दीपक पासवान की 25 वर्षीया पत्नी उषा देवी है। मौत की सूचना के बाद सोहसराय पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

पति ने बताया कि घटना के दौरान महिला को बचाने में वह भी जलकर जख्मी हो गए थे। महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। थानायक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।