• June 6, 2025 10:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -मुर्दा पति के साथ कमरे में बंद हो महिला ने जिंदा करने के लिए घंटों किया जादू टोना…

Apr 19, 2022

राजा और रोहित  – 7903735887 

बिहार थाना इलाके के रेलवे क्वार्टर में दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई। घरेलू कलह में पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। जहर खाने के बाद पति की मौत हो गई। लेकिन रेलकर्मी पत्नी, पति का डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए उसे जीवित करने का स्वांग करने लगी। कुछ अन्य महिलाओं को बुलाकर रेलकर्मी शव के साथ कमरे में बंद हो गयी। करीब चार घन्टे तक अन्धविश्वासी लोग मुर्दा को जिंदा करने का पाखण्ड करते रहे। कभी धड़कन तो कभी नब्ज चलने का दावा अन्धविश्वासी कर रहे थे। समय जब ज्यादा बीत गया तो अन्धविश्वासी हार मानें। सूचना मिलने के बाद बिहार थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि घटना खुदकुशी है या हत्या।

महिला है रेलकर्मी

मृतक थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव निवासी 30 बर्षीय सूर्य प्रकाश पासवान है। पत्नी नीलम सिंह बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है। महिला रेलवे क्वार्टर में पति के साथ रहती थी। पत्नी मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। इस कारण पति उस पर शक करता था। अक्सर पति और पत्नी में झगड़ा होता था। जिस कारण दोनों में तनाव था।

मुर्दा को जिंदा करने का स्वांग

मृतक के भाई साजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह 4:00 बजे परिवार को मिली। सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार मौके पर पहुंच गए। भाई क्वार्टर के अंदर मृत पड़ा हुआ है।शव के आसपास के कई सामग्री रखी थी। भाई को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय मुर्दा को जिंदा करने का स्वांग चल रहा था। भाभी क्रिस्चन धर्म अपनाये है। अक्सर भैया और भाभी मैं लड़ाई झगड़ा होता रहता था। कई बार समझौता भी हुआ। भाभी सरकारी नौकरी करती है जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ रहता था। अपने पति से अक्सर झगड़ते रहती थी। मामला जो भी हो पत्नी पर मामला दर्ज कराया जाएगा

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना हत्या है या आत्महत्या। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। पत्नी से पूछताछ की जाएगी।