• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला को बंधक बना लाखों की डकैती, एक लुटेरे को ……

ByReporter Pranay Raj

Dec 31, 2022

सूरज – 7903735887 

पावापुरी ओपी के समीप शुक्रवार की रात 5 बदमाशों ने महिला को कट्‌टा सटा घर में लाखों की डकैती कर ली। लुटेरा बांस की सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुआ। डकैतों ने घर में घंटे भर लूटपाट की। महिला का दोनों कान काट उनके जेवर को नोंच लिया। पीड़िता अमीत कुमार की पत्नी नेहा भारती 18 हजार नगदी और तीन लाख के जेवर लूट का आरोप लगा रही हैं।

आश्चर्यजनक तो यह है कि पुलिस चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की चप्पल, सीढ़ी और एक गोली बरामद की।

महिला ने बताया कि रात में वह घर में अकेली थीं। देर रात उनके बेड पर कुछ लोग चढ़ गया। जिससे उनकी नींद खुल गई। घर में पांच बदमाश था। एक बदमाश कट्‌टा पकड़े हाथ से उनका मुंह दबा दिया। तब वह अंगुली में दांत काट ली। जिसके बाद बदमाश ने गोली चला दी। गोली उसके एक साथी के हाथ में लगी। किसी तरह वह खुद को एक कमरे में बंद कर शोर मचाने लगी। तब लूटपाट कर बदमाश फरार हो गया। ओपी प्रभारी ने रविन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन दिया गया है। इस कारण चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।