• June 6, 2025 11:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यूपी से आई महिला ने युवक पर ठोका दावा, पति के लिए सौतन से थाना में नोकझोंक…

Jul 31, 2024

राज – 9334160742 

परवलपुर थाना में पति पर हक जताने के लिए दो महिलाओं ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों महिला एक युवक को अपनीे साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी।

दरअसल मई गांव निवासी निवासी उमेश पाल की शादी यूपी के इटावा निवासी उषा देवी से हुई थी। जिससे उसे 2 बच्चे थे। 5 साल से उषा देवी अपने पति के साथ नहीं रह रही थी। उसका कहना था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे। इस कारण वह बच्चों को छोड़कर अपने मायके जाकर रहने लगी ।

काफी दिन बीत जाने के बाद वापस नहीं लौटी। डेढ़ साल पहले उमेश पाल को साला की पत्नी प्रविला देवी से प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। उसका पति भी उसे छोड़ दिया था ।

प्रविला को पहले पति से दो बच्चे थे। अपने व उषा के बच्चों के साथ वह मई गांव में आकर रहने लगी। पहली पत्नी ने बताया कि उसके बच्चे फोन कर मारपीट का आरोप लगाते हैं। इसी कारण वह अपने बच्चे और पति को लेने के लिए यहां आई है। वह पति व बच्चे को अपने साथ रखना चाहती है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बच्चे बालिग और समझदार हैं। पहली पत्नी उषा देवी को उसके दोनों बच्चों को उसके साथ भेज दिया गया। इसके बाद वह लौट गईं।