• November 20, 2025 5:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क हादसे में महिला की मौत, जाने हादसा ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 8, 2024

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरसराय-इस्लामपुर मार्ग पर तारापुर गांव के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन से कुचल कर महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। पुलिस ने सड़क से शव को टुकड़ों को किसी तरह जमा किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। पहचान के सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।