• June 6, 2025 10:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शांति कुटीर की छत से गिरकर महिला की मौत, जाने घटना…

Sep 4, 2024

राज – 9334160742 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत शांति कुटीर में बुधवार को छत से गिरकर मानसिक रोगी महिला की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत शांति कुटीर संचालित है। घटना की सूचना के बाद सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। मृतका रेणुका देवी को 2016 में रोहतास से नालंदा लाया गया था। वह मानसिक रोगी थीं।
कर्मियों ने बताया कि रेणुका देवी अन्य महिलाओं के साथ स्नान करने छत पर गई थीं। जहां से दो मंजिले छत से कूदकर जान दे दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर, उसे जांच को ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना खुदकुशी है।