• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना पहुंच महिला ने काट ली कलाई , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2022

सूरज – 7903735887 

एक साल से फरार चल रहे रेप के आरोपी के घर महिला थाना ने मंगलवार को इश्तेहार की कार्रवाई की। जिसके बाद आरोपी की पत्नी थाना पहुंचकर अपनी कलाई काटकर खुदकुशी का प्रयास की। पुलिस जख्मी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई।
जख्मी महिला नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी बिनोद यादव की पत्नी उषा देवी है। पुलिस पर दबाव बनाने की मंशा से महिला ने थाना में खुदकुशी का प्रयास किया। इलाजोपरांत महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस कर्मियों में मच गया हड़कंप

आरोपी की पत्नी थाना पहुंचकर पति के बेकसुर होने की बात कहने लगी। इसके बाद एकाएक महिला ब्लेड निकाल अपने हाथ की कलाई काट ली। जिससे खून का फव्वार निकलने लगे। घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

दबाव बनाने का प्रयास

महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि एक साल से फरार चल रहे रेप के आरोपित के घर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार की कार्रवाई की गई। जिसके बाद आरोपी की पत्नी थाना पहुंचकर खुदकुशी का प्रयास की। पुलिस पर दबाव बनाने की मंशा से महिला ने ऐसा किया। पुलिस कर्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।