• June 25, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – क्लिनिक में घुस महिला ने कर डाला कांड, तलाश रही पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2022

राज – 7903735887 

बिहार क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक से महिला नवजात की चोरी कर फरार हो गया। घटना के खुलासा के बाद क्लिनिक में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। शातिर महिला की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
चंडी थाना क्षेत्र निवासी बबन मांझी की पत्नी पूजा कुमारी स्थानीय अस्पताल में रविवार को बेटे को जन्म दिया। प्रसूत की हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ लोग परिवार को बरगला प्रसूता को पुरानी अग्निशमन कार्यालय के समीप स्थित गौतम बुद्धा क्लिनिक ले गया। अगली सुबह शातिर महिला खुद को आशा बताते हुए क्लिनिक पहुंच गई। परिवार से मेलजोल बढ़ा मौका देख वह नवजात की चोरी कर फरार हो गई। क्लिनिक संचालक पंकज कुमार ने बताया कि महिला प्रसूता का परिवार बता दाखिल हुई। इस कारण संदेह नहीं किया गया।
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। क्लिनिक के आसपास व सदर अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।