• February 24, 2026 10:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 29, 2021

आशीष – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के गौरी बिगहा गांव में जहर खाकर महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका चंदन बिंद की पत्नी निभा कुमारी है। पति दूसरे राज्य में रहकर काम करता है। परिजन की माने तो सास से झगड़ा होने के बाद महिला ने जहर खा ली।


थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार ने बताया कि महिला के जहर खाने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। वहां बताया गया कि महिला के मायके वाले उसे डॉक्टर के पास ले गये हैं। रात को महिला के पिता ने बताया कि जहर देकर बेटी की हत्या कर दी गयी और लाश को गायब कर दिया गया है। उससे पूछा गया कि महिला को डॉक्टर के पास ले गये थे तो लाश गायब कैसे हो गयी। इसके बाद वह थाना से भाग खड़ा हुआ। खोजबीन करने पर गांव से कुछ पहले फेंकी गयी लाश बरामद हो गयी। इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।