• June 7, 2025 1:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिंदा जलकर महिला की मौत, जानें घटना…

May 7, 2023

आशीष – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के नोआवां गांव में कमरे में लगी आग में जिंदा जलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि चूल्हे या बिजली की चिंगारी से आग लगी। मृतका शशि भूषण प्रसाद की 52 वर्षीया पत्नी इंदू देवी हैं।

मृतका के छह बच्चे हैं। मर घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। इस कारण आसपास के लोगों ने भी महिला की चीख पुकार नहीं सुनी। खेत में मजदूरी के बाद जब पति घर आया और घर का हालात देखा तो शोर मचाने लगा। तब जाकर आसपास के पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।