• February 25, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला ने सड़क पर खाया जहर, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के न्यायालय गेट के बाहर मंगलवार को महिला ने जहर खा आत्महत्याका प्रयास किया। स्थानीय पुलिस चिंताजनक हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विम्स रेफर कर दिया गया।

थरथरी थाना क्षेत्र के अतवलचक निवासी गोरेलाल की पत्नी रुबी देवी का आरोप है कि पति का संबंध दूसरी महिला से है। उसके चार बच्चे हैं। पति खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। उसने थरथरी थाना में शिकायत की तो उसे महिला थाना भेज दिया गया। महिला थाना में भी उसकी शिकायत सुनने में टालमटोल की जा रही है। इसके बाद वह थाना से निकलकर सड़क पर पहुंची और जहर खा लिया। बेहोश होने पर पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लायी।