• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या के प्रतिशोध में महिला से क्रूरता, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 18, 2024

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना इलाके अंधना बेलदरियापर गांव में हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों ने खेत देखने जा रही महिला को लाठी डंडे और रॉड से बेरहमी से पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला को मृत समझ सड़क किनारे फेंक दिया। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन खेत की तरफ देखने गए। तब घटना का खुलासा हुआ। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

जख्मी रामस्वरुप बिंद की पत्नी गुलाबिया देवी है। परिजन ने बताया कि 3 साल पहले पेड़ काटने के विवाद में उनकी गोतनी श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जख्मी गुलबिया देवी के पति रामस्वरूप बिंद को भी आरोपित किया है। पिछले 3 साल से वह फरार चल रहा है। इसी खुन्नस में श्याम बिंद और उसके सहयोगी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है । आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।