• November 20, 2025 6:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिल्ली से पति की तलाश में पहुंची महिला , जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2023

डायमंड – 7903735887 

दो बच्चों की मां शनिवार को दिल्ली से पति की तलाश में बिहारशरीफ पहुंची। महिला ने पति और अन्य ससुराली परिवार के खिलाफ महिला थाना में आवेदन भी दिया। पति, उसे बदसूरत बता दिल्ली से भाग आया है।

मसौढ़ी निवासी विवाहिता नेहा कुमारी ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर पेट्रोल पंप पर नौकरी करती है। 2013 में उसकी शादी हरनौत थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई। दो बच्चों के जन्म के बाद पति उसे बदसूरत बता झगड़ा करने लगा। तीन माह पहले वह दिल्ली से फरार हो गया। उसे खबर मिली कि पति बिहारशरीफ में मोमो बेच रहा है। तब वह यहां पहुंची। उसके आने की भनक पाकर पति फरार हो गया। पति व अन्य ससुराली परिवार के खिलाफ महिला थाना में केस का आवेदन दी है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।