• November 20, 2025 5:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -सवाल से बौखलाए गवाह ने जज के सामने वकील की कर दी पिटाई,संघ में उबाल…

ByReporter Pranay Raj

Feb 14, 2020

न्यायालय रिपोर्टर 7903735887

सवाल से बौखलाए गवाह ने जज के सामने अधिवक्ताओं की पिटाई कर दी। घटना नालंदा के जिला न्यायालय के द्वितीय एडीजे उपेंद्र कुमार के कोर्ट में शुक्रवार को हुई। जिससे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। जज, बदमाशों को बार-बार कानून को हाथ में नहीं लेने की हिदायत दे रहे है। बावजूद इसके वकीलों को बदमाश पीट रहे थे। इजलास के बाहर सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे। इस कारण दोनों बदमाश पिटाई करते जा रहे थे। कुछ देर बाद सुरक्षा कर्मी मौके पर आएं और दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। न्यायाधीश ने घटना पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद नगर थाना में केस दर्ज हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में रहुई के डेढ़धारा गांव निवासी मंुटू उर्फ श्याम कुमार और उसका रिश्तेदार अनिल यादव है। दहेज प्रताड़ना के केस में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। वर पक्ष के वकील कृष्णा प्रसाद ने विवाहिता के भाई मंटू उर्फ श्याम कुमार से प्रतिपरीक्षण करते हुए सवाल पूछ रहे थे कि बांड लिखने के बाद वह बहन को ससुराल भेजेंगे। जिसके बाद गवाह और उसके सहयोगी मुंशी अधिवक्ता की पिटाई करने लगे। बचाव का प्रयास करने पर अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद और दिनेश कुमार को भी पीटा गया। घटना के बाद अधिवक्ता संघ में उबाल आ गया। आपात बैठक कर निर्णय लिया गया कि कोई भी वकील गिरफ्तार बदमाशों का केस में पैरवी नहीं करेगे। निर्णय नहीं मानने वाले साथी का लाइसेंस रद्द करा दिया जाएगा।