• June 17, 2025 7:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जल परियों के करतब, झूले और जायकों के साथ ,18 जून से श्रम कल्याण केंद्र में लग रहा डिज़नीलैंड मेला……

ByReporter Pranay Raj

Jun 17, 2025

 राज – 9334160742 

शहरवासियों के लिए गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन और खरीदारी का बेहतरीन मौका एक बार फिर लौट आया है। बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में 18 जून से “बिहार विकास सह डिज़नीलैंड मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का मुख्य आकर्षण विदेशी जल परियों के अद्भुत करतब होंगे, जो लोगों को एक नए अनुभव से रूबरू कराएंगे।

मेला आयोजक आशीष कुमार ने बताया कि कोरिया, फिलिस्तीन , केरला समेत अन्य देशों की जलपरियाँ अपने रोमांचक करतबों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए भीआर गेम , सुनामी झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, हवाई झूला, चाइना रिंग, टॉरनेडो और मिकी माउस जैसे मिनी झूले खास आकर्षण रहेंगे।

मेले में लगे विभिन्न राज्यों के स्टॉल इसे और भी खास बनाते हैं। कश्मीर से ऊनी शॉल और कालीन, राजस्थान से मिट्टी के बर्तन और हस्तशिल्प, उत्तर प्रदेश से लकड़ी के फर्नीचर व बनारसी साड़ी, झारखंड और बंगाल से बांस एवं तसर से बने सजावटी सामान लोगों को खूब लुभाएंगे।

खान-पान के शौकीनों के लिए भी मेला किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। चाट, पकौड़ी, समोसा, लिट्टी-चोखा, दहीबड़ा, मंचूरियन, मोमोज से लेकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ तक यहां उपलब्ध होंगी। महिलाओं के लिए श्रृंगार और परिधान की भी भरपूर व्यवस्था रहेगी। चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, झुमका, सौंदर्य प्रसाधन और ट्रेडिशनल परिधान की दुकानें विशेष आकर्षण होंगी।