• November 20, 2025 6:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विम्स के डॉक्टर को किया जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में शनिवार को भूमि-विवाद में हुई मारपीट की घटना में विम्स के डॉक्टर जख्मी हो गए। जख्मी डॉ. अलकमा इकबाल हैं।उनके भाई डॉ. नैयर इकबाल ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर आए थे। उसी दौरान पुराने विवाद में पड़ोसी बदमाश आकर मारपीट करने लगे। उनका भाई बीच-बचाव कर रहा था। उसी दौरान बट से उनके भाई की पिटाई कर सोने की चेन छीन लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। भूमि विवाद में मारपीट की घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस जांचोपरांत कार्रवाई करेगी।