• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  खुदकुशी मामले में पत्नी का बयान ने चौंकाया: गोतनी-भैंसुर पर लगा हत्या…

ByReporter Pranay Raj

May 10, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना इलाके के मौलानगर मोहल्ला में 8 मई को हुई संजीव की खुदकुशी में उसकी पत्नी ने बयान जारी कर चौंका दिया। उजाला कुमारी शुक्रवार को परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी। जहां उन्होंने कार्यालय में आवेदन जमाकर चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि पति का था। संजीव की हत्या गोतनी ने पति के साथ मिलकर की।

आरोपों में महिला ने बताया है कि उनकी शादी 9 माह पहले हुई थी। शादी के एक माह के बाद वह पति को आपतिजनक हालत में गोतनी के साथ देखी ली। तब उन्हें अवैध संबंध की भनक लगी। गोतनी हर रात पति को अपने पास बुला लेती थी। नाजायज संबंध का वह विरोध कर रही थीं। गर्भवती होने पर गोतनी ने धोखे से गर्भपात कर मायके भेज दिया। विदाई की बात कहने पर गोतनी पति से झगड़ा करती थीं। संपत्ति हड़पने की मंशा से गोतनी ने पति के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। कांड को खुदकुशी साबित करने की मंशा से शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना की खबर मिलने पर वह केस कराने थाना गई। जहां से उसे भगा दिया गया।