• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी-पुत्र ने पीट-पीटकर ली अधेड़ की जान, कारण हैरान करने वाला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2023

आशीष – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत कपसियावां गांव में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक रामजी राम के 45 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार हैं। अवैध संबंध के संदेह में हत्या का आरोप पत्नी और पुत्र पर लगाया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, थानाध्यक्ष गुलाम सरवर दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए।

पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतक के पिता ने थाने में बहू-पौत्र को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। जिसमें अवैध संबंध के संदेह पर वारदात का आरोप है।

पिता ने बताया कि शाम में उनका पुत्र गांव के पंचायत सरकार भवन के पास नशे की हालत में बैठा था। उसी दौरानी पत्नी और नाबालिग पुत्र उसे मारपीट करते हुए घर लेकर चले गए। घर में हाथ-पैर बांध उसकी घंटों पिटाई की गई। जिससे उसकी जान चली गई। दंपती को एक दूसरे पर अवैध संबंध का संदेह था। इसी कारण उनके बीच झगड़ा होता था। हत्या का खुलासा सुबह में हुआ।

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि दंपती को एक-दूसरे पर संदेह था। इसी कारण अधेड़ की हत्या की गई। पत्नी-पुत्र पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस जांच मेंे जुट गई है।