• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के एक माह बाद कर दी पत्नी की हत्या, जाने लव अफेयर की वारदात…

ByReporter Pranay Raj

May 21, 2024

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के धरनी धाम गांव में शादी के एक माह बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके के परिजन अवैध संबंध में बाधक बनने पर पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका चुन्नू कुमार की 20 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है।

मृतका की नानी ने बताया कि उनकी नातिन ने सोमवार की शाम फोन कर बताया था कि उसका पति मारपीट कर रहा है। अंदेशा है कि जान मार सकता है। पिछले माह 21 अप्रैल को परवलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी गांव निवासी सोनी राम ने अपनी पुत्री काजल कुमारी की शादी चुन्नू कुमार से की थी।

परिवार वालों का आरोप है कि चुन्नू कुमार किसी लड़की से बात किया करता था। जिसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसी बात को लेकर पति और उसका परिवार प्रताड़ित एवं मारपीट किया करता था। ससुराली परिवार ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
बेन थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि पति व अन्य परिवार गांव से फरार है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।