• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति के सामने चली गई पत्नी की जान, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Oct 21, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

परबलपुर थाना इलाके में बदौनी गांव के समीप गुरुवार को बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका पीर बिगहा ओपी क्षेत्र के तेलिया बिगहा गांव निवासी दुर्गा राउत की पत्नी रेखा देवी है। बाइक महिला के पति ही चला रहे थे।
परिवार ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ की ओर से गांव लौट रहे थे। फतेहपुर मोड़ के पास सड़क पर एक ठोकर बना है। बाइक ठोकर से टकराकर उछल गयी। महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिरकर जख्मी हो गई। जख्मी महिला की जान इलाज के दौरान चली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।