• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -शहीद पति को पत्नी ने दिया कांधा, दृश्य देख ग्रामीण नहीं रोक सकें आंसू

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2022

सूरज – 7903735887 

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान नालंदा का एक लाल शहीद हो गया। जिनका पार्थिव शरीर गुरुवार को हेलीकॉप्टर से राजगीर लाया गया। शहीद राजगीर प्रखंड क्षेत्र के चकपर गांव निवासी शिव कुमार सिंह के (34) वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार है। झारखंड के चतरा जिला स्तिथ प्रतापपुर में बूढ़ा पहाड़ी पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 19 सितंबर को 1 गोली पेट मे एवं 2 गोली जांघ में लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेडिको अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चितरंजन कुमार सीआरपीएफ 190 बटालियन में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात थे। यह उनकी तीसरी पोस्टिंग थी, इसके पहले लुधियाना एवं छत्तीसगढ़ में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचा, सभी की आंखें नम हो गई औऱ शहीद जवान अमर रहे के नारे बुलंद होने लगे।

पार्थिव शरीर को शहीद की पत्नी जूही कुमारी ने भारी मन से कांधा दिया। इस दृश्य को देख ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक सकें। 1 महीने पहले ही शहीद जवान चितरंजन कुमार अपनी दूसरी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में समाप्त कर वापस झारखंड गए थे। जहां नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।