• November 20, 2025 5:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैवानियत: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, तीन दिन बाद भी आरोपित नहीं धराया…

ByReporter Pranay Raj

Apr 1, 2025

राज – 9334160742 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर बाइक सवार दंपती से लूटपाट करते किया। इसके बाद दोनों को बेरहमी से पीटा। फिर बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर महिला से गैंगरेप किया। घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि, दूसरा फरार हो गया। घटना रविवार की शाम हुई। आश्चर्यजनक यह है कि तीसरे दिन भी पुलिस फरार आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गिरफ्तार बदमाश खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव निवासी अवधेश कुमार का पुत्र कौशलेंद्र कुमार है।

गैंगरेप करने के साथ लुटेरों ने 50990 रुपया नगदी, जेवर भी लूट लिया। बाइक पर सवार हो दंपती एकंगरसराय के एक गांव स्थित अपने रिश्तेदार से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। फरार आरोपित की पहचान इसलामपुर के वेश्वक गांव निवासी स्व. लालशरण बिंद के पुत्र सौदागर बिंद के रूप में की गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।
हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।