• June 7, 2025 1:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी और पुत्रों ने कर दी अधेड़ की हत्या, जानें कारण…

Aug 22, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में पत्नी व दो पुत्रों ने पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक लालदास यादव के 50 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव उर्फ रानी गोप हैं। अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हुई।

मौत के बाद आरोपी पत्नी और पुत्र शव को ठिकानों लगाने जा रहे थे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव हरनौत थाना इलाके से बरामद कर लिया। पिता ने बहू और दो पोतों को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। रुपया लेनदेन विवाद में घटना का आरोप है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आरोपों में पिता ने बताया है कि उनके पुत्र का रुपया लेनदेन और बाजार में मार्केट बनाने का विवाद पौत्र रजनीश और मनीष यादव से चल रहा था। इसी खुन्नस में तीन दिन पहले दोनों भाइयों ने पिता पिटाई की। जिससे रंजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शनिवार की रात इलाज के दौरान उनके पुत्र की मौत हो गई। मौत के बाद आरोपी शव को एंबुलेंस से जलाने ले जा रहे थे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव पिता के हवाले कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रुपया लेनदेन विवाद में घटना का आरोप है।