• November 20, 2025 6:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जहां हुई पांच की हत्या, वहां पुलिस ने बजाई डुगडुगी, जानें कारण..

ByReporter Pranay Raj

Aug 20, 2021

राज – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव मे बीते 4 अगस्त को जमीनी विवाद में 5 लोगों की हत्या गोली मारकर हुई थी। इस कांड में 17 लोगों को नामजद किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व दबाव बनाने के लिए पुलिस द्वारा गांव में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इस मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद अभी भी 5 आरोपी फरार चल रहा है।

शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर कांड में फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। साथ पुलिस डुगडुगी बजाकर आगाह की कि यदि समय रहते आरोपी सरेंडर नहीं करेगा तो चल-अचल संपत्ति जब्त होगी।
कांड के आरोपी लोदीपुर निवासी छोटी यादव, करमू बिगहा के विनोद यादव तथा रामदेव यादव एवं गया जिला के मकेर निवासी विनय यादव के घर इश्तेहार की कार्रवाई की गई। प्रशिक्षु डीएसपी नीलाभ कृष्ण, पुलिस अंचल निरीक्षक प्रकाश कुमार शरण, थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में इस्तेहार चिपकाया गया।