• November 20, 2025 6:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी गई मायके तो पति ले आया सौतन, जाने मामला….

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2024

राज – 7903735887 

पति से कहासुनी के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। जिसके बाद पति दूसरी शादी रचाकर पत्नी का सौतन ले आया। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव का है। मासूम बच्चे के साथ पत्नी मायके से लौटी तो घर में ताला लटका मिला। महिला मासूम बच्चे के साथ थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। महिला डेस्क की पदाधिकारी प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।
पीड़िता काजल देवी ने बताया कि 2021 में उनकी शादी हुई थी। उन्हें एक छोटा बच्चा है। पति दूसरे प्रदेश में ईंट भट्‌ठा पर काम करते हैं। कुछ दिन पहले घरेलू मामले को लेकर पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने उनकी पिटाई की। पिटाई से नाराज होकर छोटे बच्चे के साथ वह चंडी थाना अंतर्गत गौढ़ापर गांव स्थित मायके चली गई। जहां उन्हें पता चला कि पति दूसरी शादी रचाकर सौतन ले आए हैं। वह ससुराल पहुंची तो घर में ताला लटका मिला।