• June 6, 2025 10:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिटाई से पत्नी हुई बेहाश, होश आने पर पति के कमरे में गयी तो रह गयी अवाक, जाने घटना…

Aug 3, 2024

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना क्षेत्र के किसान सिनेमा के पीछे स्थित मोहल्ले में शनिवार को युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। पत्नी, घटना को खुदकुशी बता रही है। वहीं, परिजन रुपया नहीं देने पर पत्नी व उसकी सहेली पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव निवासी राधेश्याम पासवान का 23 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। दंपती किराया पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं।
पत्नी अन्नू ने बताया कि वह ट्यूशन से पटाई कर कमरे पर लौटी तो पति ने खाना मांगा। खाना देने में देरी होने पर पति झगड़ा करते हुए बेल्ट से पिटाई करने लगे। जिससे वह अचेत हो गई। समीप के कमरे में रहने वाली सहेली ने चेहरे पानी का छींटा मार उसे होश में लाया। होश आने पर पति दूसरे कमरे में बंद मिले। आवाज देने पर अंदर से प्रतिक्रिया नहीं दी। तब दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में फंदे पर पति की लाश लटकी थी। अंदेशा है कि उनके अचेत होने पर पति उन्हें मृत समझ, डर से फांसी लगाकर जान दे दिए। वहीं, परिजन रुपया नहीं देने पर पत्नी व उसकी सहेली पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है।