• June 6, 2025 9:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी को जबरन भरनी पड़ी प्रेमिका की मांग…

Aug 17, 2022

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना लग्न और बिना बैंड-बाजा के मंगल स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी। अनोखी शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर-बेलदारी गांव का कुंदन अपनी प्रेमिका से मिलने फतेहपुर गांव आया था। चोरी-छिपे वह प्रेमिका के घर पहुंच गया। वहां दोनों को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत के मुखिया बाल्मिकी सिंह यादव की पहल पर उनकी शादी कराने का निर्णय लिया गया। उसके बाद दोनों की शादी करा दी गयी |